April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जिंदल कोल साईडिंग में मिली शव

Spread the love

पारादीप से जिंदल कोल साईडिंग पहुंची कोयले की रेक में मिली अज्ञात युवक की लाश, #कोतरारोड़ पुलिस जुटी जांच में…… *रायगढ़* । आज दिनांक 26.09.2022 के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव को जेएसपीएल पतरापाली के अशोक शर्मा द्वारा कंपनी के कोयला साईडिंग में पारादीप, ओड़िशा से पहुंची कोयले की रेक में अज्ञात पुरूष का शव मिलने की सूचना दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां कोयला साईडिंग में उपस्थित अशोक शर्मा तथा कंपनी के अन्य अधिकारियों से अज्ञात मृतक के संबंध में जानकारी लेने पर बताये कि दिनांक 22.09.2022 को पारादीप, ओड़िशा से 59 बोगियों वाली ट्रेन में 54 बोगियों में कोयला लोड कर कंपनी को भेजा गया था जो आज दिनांक 26.09.2022 के सुबह करीब 3.30 बजे ट्रिपलर यार्ड JSPL पतरापाली पहुंचकर खाली हो रहा था । ट्रेन की 42 बोगी खाली हो चुके थी 43 बोगी को खाली करते समय कर्मचारियों द्वारा कोयले के बीच दबी एक युवक की लाश देखे और सूचना दिये । शव को बाहर निकालकर शव का निरीक्षण किया गया, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके । थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा पारादीप पुलिस को वैगन में शव मिले जाने की सूचना देकर मृतक के वारिशानों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जा रहा है । शव को जिंदल हास्पीटल के फ्रीजर में रखवाया गया है, परिजनों का पता नहीं मिलने पर मृत्यु के कारणों का पता लगाने 3 दिनों बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जावेगा । घटना के संबंध में अशोक शर्मा के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्रमांक 59/2022 धारा 174 CrPC दर्ज कर जांच में लिया गया है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.