June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

घर में सरपंच करवा रही थी चंगाई सभा, आयोजन पुलिस को भनक कैसे लगी पढ़ें रायगढ़ अंचल खबर

1 min read
Spread the love

घर में सरपंच करवा रही थी चंगाई सभा, आयोजन
 
पत्थलगांव मिली जानकारी के अनुसार आज तपकरा के सजबहार में अचानक विजय आदित्य सिंह जूदेव अपनी टीम के साथ पहुंचे।सोनम लकड़ा के घर एक प्राथना सभा आयोजित किया गया था जिसमे विजय आदित्य सिंह जूदेव और उनकी टीम सभी सामिल हुए और हो रहे प्राथना की भाव को समझा ,वहा पर की प्राथना सभा में हिन्दू धर्म के लिए अपतिजानक बाते कही जा रही थी और लोगो को हिंदू धर्म छोड़ के ईसाई समाज में जाने की बात की जा रही थी ।जिसको देखते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने तुरंत एक्सन लेते हुए पुलिस को सूचना देकर कार्यक्रम आयोजित स्थल पर बुलवाया और सभी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई,।रिपोर्ट में बताया गया हैं की ।
ग्राम साजवहार मे पिछले कई दिनों से चगाई सभा किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हिन्दु धर्म के प्रति भड़काया जा रहा है और धर्म परिवर्तन करने का उपदेश दिया जा रहा है, महोदय सोनम लकड़ा पिता अगस्तुस ‘मीना बाग पति, कृपा दाम मिंज द्वारा ग्राम साजबहार में पिछले कई वर्षों से धर्म के प्रति चंगाई सभा कर धर्म के प्रति भडकाया जा रहा है. निजी जमिन में चर्च निर्माण करते हुए यहाँ चंगाई के नाम पर हिन्दुओ को दूर-दूर बुलाकर धर्म के प्रति उक्साया और भड़काया जा रहा है और अपने हिन्दु धर्म को छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है यह सभा हर शनिवार रविवार को धर्म प्रचार के रूप मे बुलाकर धर्मांतरण करवाने का काम किया जा रहा है,रिपोर्ट में लिखी गई बातों से साफ है की सरपंच के घर में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था जिसके विरोध में आज जशपुर के किसान और हिंदुत्व के लिए  कुछ भी कर गुजरने वाले युवा नेता विजय आदित्य सिंह जूदेव की मांग है की आरोपियों के ऊपर कठोर कार्यवाही हो,आरोपी सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन सरपंच पद से उन्हे बर्खास्त करे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.