May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांवड़ियों का निकला जत्था, गहिरागुरु आश्रम से कैलाश गुफा के लिए

1 min read
Spread the love

कांवड़ियों का निकला जत्था, गहिरागुरु आश्रम से कैलाश गुफा के लिए

इन दिनों सावन सोमवार को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को संत गहिरागुरू की जन्मस्थली रायगढ़ जिले के गहिरा गांव में यहां हजारों भारी संख्या में शिव भक्त सजी हुई तरह तरह की कांवर लेकर बोल बम के जयकारों और ॐ नमः शिवाय के मंत्रोचारण के साथ पत्थलगांव अंबिकापुर मार्ग से पैदल यात्रा होते हुए कैलाश गुफा को प्रस्थान करेंगे। शिव भक्तों द्वारा कतारबद्घ होकर जोश व उमंग के साथ बोलबम के जयकारे लगा रहे थे। सैंकड़ों की संख्या में पुरूष व महिला श्रद्घालुओं द्वारा पैदल चलकर जलाभिषेक के लिए निकले हुए थे ।श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।
विदित हो कि जिले में पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम, कांसाबेल के लोकेर, फरसाबहार के कोतेबिरा, जशपुर के बेल महादेव, सहित समस्त शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.