June 26, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार की वसूली मांगने वाला भाजपा निष्कासित पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार की वसूली मांगने वाला भाजपा निष्कासित पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार

घरघोड़ा —- घरघोड़ा में दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस कार्रवाई और बलात्कार प्रकरण का भय दिखाकर युवक और उसके परिवार पर लगातार रकम देने का दबाव बना रहा था। मामले में ऑडियो क्लिप अहम साक्ष्य साबित हुई, जिसके आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल यादव ने 9 मई को थाना घरघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद होने पर युवती थाना पहुंची थी, जहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
इसी बीच वार्ड क्रमांक 02 निवासी श्याम भोजवानी ने साहिल और उसके परिवार को डराना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने होंगे, नहीं तो दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया जाएगा। बाद में उसने 40 हजार रुपये में मामला “सेटल” कराने की बात कहते हुए लगातार मोबाइल कॉल कर रकम की मांग की। आरोपी युवक और उसकी मां को फोन कर जल्द पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी देता रहा।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मोबाइल बातचीत की ऑडियो क्लिप जब्त की गई, जिसमें आरोपी द्वारा रकम मांगने की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस या कानून का भय दिखाकर पैसे की मांग करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.