May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भयंकर सड़क हादसा: ऑटो और ब्रेजा की टक्कर में 3 घायल, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

1 min read
Spread the love

भयंकर सड़क हादसा: ऑटो और ब्रेजा की टक्कर में 3 घायल, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर अमलीडीह गांव के पास रविवार को एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। ऑटो और ब्रेजा कार की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो क्रमांक CG 13 AR 9291 में सवार नरेंद्र साहू (30 वर्ष), उनकी पत्नी कुसुम साहू (30 वर्ष), बेटा लवंशी साहू (6 वर्ष) और एक अन्य 3 वर्षीय बच्चा गुडेली, जिला सारंगढ़ से घरघोड़ा किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अमलीडीह के पास ऑटो चालक ने एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही ब्रेजा कार (क्रमांक CG 13 AP 1133) से सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और गांववाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। ब्रेजा कार के एयरबैग खुलने से कार में सवार लोग सुरक्षित रहे। घायल नरेंद्र साहू, कुसुम साहू और लवंशी साहू को ग्रामीणों की मदद से तत्काल घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। लवंशी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 3 वर्षीय बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.