May 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव जनपद अधिकारी एवं नगरपालिका अधिकारी को सुशासन तिहार से आम जनता को मिलने वाली लाभ का प्रचार प्रसार से शायद कोई सरोकार नही

1 min read
Spread the love

*पत्थलगांव जनपद अधिकारी एवं नगरपालिका अधिकारी को सुशासन तिहार से आम जनता को मिलने वाली लाभ का प्रचार प्रसार से शायद कोई सरोकार नही*

*सुशासन तिहार के कार्यक्रमो से पत्रकारों को रखा जा रहा दूर*

*किलकिला के कार्यक्रम में ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को भी किया गया किनारे*

*पत्रकारों को आमंत्रित नही किये जाने को लेकर प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव ने की नाराजगी व्यक्त*

पत्थलगांव–/ छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु साय सरकार द्वारा राज्य की जनता को उनका हक अधिकार दिलाने सम्पूर्ण राज्य में सुशासन तिहार चलाया जा रहा है,जिसके प्रचार प्रसार के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा लाखो रुपये खर्च की जा रही है कि आम जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुच सके और आम जनता को लाभ मिल सके, जिसके लिये मीडिया को एक शशक्त माध्यम माना जाता है कि मीडिया के माध्यम से सरकार द्वारा की जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुच सके, किन्तु पत्थलगांव के जनपद प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन को सरकार की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार के तहत आम जनता को दी जा रही योजनाओं के लाभ के प्रचार प्रसार से शायद कोई सरोकार नहीं है शायद यही कारण है की पत्थलगांव प्रशासन के जनपद अधिकारी एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारी को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण सुशासन तिहार कार्यक्रम की पत्रकारों को कोई जानकारी नही दी जाती ना ही पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता जिसके कारण पत्थलगांव नगर व क्षेत्र के आम जनता को मिलने वाली लाभ का प्रचार प्रसार जैसा होना चाहिये वैसा नही हो पा रहा है।
दो दिवस पूर्व जनपद क्षेत्र पत्थलगांव के किलकिला में सुशासन तिहार का कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमे जनपद अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की सूचना अपने किसी चहेते को छोड़कर किसी पत्रकार को सूचना नही दी गई और ना ही पत्थलगांव भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को किसी प्रकार की सूचना नही दी गई या यह कह सकते है जनपद अधिकारी द्वारा जानबूझकर इन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से वंचित रखा गया,इसी प्रकार पत्थलगांव नगरीय प्रशाशन द्वारा भी नगर में सुशासन तिहार का चौपाल नगर क्षेत्र में लगाया गया पर साय सरकार की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा भी अपने एकाध चहेते को छोड़कर किसी पत्रकार को कार्यक्रम की कोई सूचना नही दी गई, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पत्थलगांव के जनपद अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्रकारों के माध्यम से मीडिया में सरकार की लोकहित कार्यो प्रचार प्रसार से शायद कोई मतलब नही है।जबकि पत्रकार स्वयं चाहते हैं कि जिले के माटी पुत्र साय सरकार की विकास योजनाओं का समाचार पत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार हो और उक्ताशय की जानकारी आम लोगो तक पहुचे, जिसका लाभ अन्य क्षेत्रों में भी आम जनता को मिल सके।
पत्थलगांव जनपद एवं नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा साय सरकार की महत्वपूर्ण सुशासन तिहार योजना कार्यक्रम से पत्रकारों की अनदेखा किये जाने को लेकर प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चेतवानी एवं सचिव राजेश अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे इसकी शिकायत सी एम ओ कार्यालय से करने की बात कही है। और अंदेशा किया है कि कही ये अधिकारी साय सरकार के अंदरूनी विरोधी तो नही है—?

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.