बिजली समस्या उठाने पर पत्रकार का अपमान, प्रेस क्लब ने विद्युत अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा जारी किया निंदा प्रस्ताव
1 min read
बिजली समस्या उठाने पर पत्रकार का अपमान, प्रेस क्लब ने विद्युत अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा जारी किया निंदा प्रस्ताव
पत्थलगांव में बढ़ती बिजली समस्या को लेकर आवाज उठाना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। पाकरगांव निवासी साधना न्यूज के पत्रकार हरि जायसवाल ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी डी. सजेंद्र मरकाम से चर्चा की थी। आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय अधिकारी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें “फालतू पत्रकार” कह दिया। इस घटना से मीडिया जगत में भारी आक्रोश फैल गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्थलगांव प्रेस क्लब ने आपात बैठक बुलाकर विद्युत विभाग के अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकारों ने इस व्यवहार को लोकतंत्र और पत्रकारिता का अपमान बताया। घटना की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सीईओ छत्तीसगढ़ तथा विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
प्रेस क्लब ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी को तत्काल हटाकर कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रेस क्लब और मीडिया कर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
