June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जशपुर बस स्टैंड से चोरी हो गया बच्चा, बच्चे को ढुँढने में जुट गया है पुलिस तंत्र

1 min read
Spread the love

जशपुर बस स्टैंड से चोरी हो गया बच्चा, बच्चे को ढुँढने में जुट गया है पुलिस तंत्र, . . . . . पत्थलगांव जशपुर बस स्टैंड से डेढ़ साल के बच्चे की चोरी होने की खबर आ रही है । बताया जा रहा है कि एक महिला जो रात करीब 9 बजे बस से उतरकर बस स्टैंड में बैठी थी । इसी दौरान कोई सख्श आया और बच्चे से प्यार जताने लगा । थोड़ी देर बाद बच्चा रोने लगा तभी अनजान आदमी बच्चे की माँ के पास से यह बोलकर बच्चा ले गया कि बच्चे को चॉकलेट खिलाकर ला रहा हूं लेकिन रात बजे से खबर लिखे जाने तक अनजान आदमी बच्चा लेकर वापस नहीं आया। बच्चे की माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
. स्थानीय लोगो को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर बच्चे को ढूंढने का मुहिम छेड़ दिया है । सोशल मीडिया के कई ग्रुप में बच्चे की तस्वीर पोस्ट कर बच्ची को ढूंढने में मद्दद करने की अपील की जा रही है।
इधर इस मामले में जश्पपुर पुलिस भी एलटिव हो गयी है। बच्चे को ढूंढने में पूरा पुलिस अमला लगा हुआ है। जिले के एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ।बच्चे को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.