February 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Spread the love

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पत्थलगांव सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई के पास कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
जानकारी के अनुसार शैलेस कुमार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ पंडरीपानी का रहने वाला था। वह शनिवार को अपने साथी रोहित उर्फ टकलू के साथ बाइक से मोबाइल बनवाने सीतापुर गया था। वहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 12.45 बजे मेन रोड सोनतराई के पास अंबिकापुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 16 सीएस 0172 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक बाइक से नीचे दब गए। दुर्घटना में शैलेष सिंह के सिर व शीरर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित घायल हो गया है। जिसका इलाजा चल रहा है पुलिस मौके पर आगे की करवाही जुटी है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.