June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बालिका की तलाब मे डूबने से मौत

1 min read
Spread the love

बालिका की तलाब मे डूबने से दर्दनाक मौत

पत्थलगांव सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनतरई में 12 वर्षीय बालिका की तलाब में डूबने से मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि मृतक आस्था केरकेट्टा कक्षा 7 वी की छात्रा थी और वह अपनी सहेली के साथ पसरा तालाब नहाने गई हुई थी इसी दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत हो गई, ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी सीतापुर विधायक कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगा कर दी, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कार्यालय ने तत्काल सीतापुर एसडीम और एसडीओपी को इसकी जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर पुलिस व प्रशासनिक अमला के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो भी मौके पर पहुंचे,
तालाब में ज्यादा पानी होने के कारण रात में शव को तालाब से निकलना मुश्किल लग रहा था लेकिन सुबह का इंतजार न करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे सीतापुर विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने एक ग्रामीण के साथ तालाब में घुसकर कर कड़ी मस्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलने में कामयाब हुए, इस घटना से पूरे सोनतराई ग्राम में दुख का माहौल रहा, सीतापुर विधायक ने मृतक परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी साथ ही उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीयों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.