June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप

1 min read
Spread the love

नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप

पत्थलगांव पत्थलगांव के नजदीक पालीडीह गांव की एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिक लड़की से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले भी सभी आरोपी नाबालिक है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव शहर से लगे पालीडीह ग्राम पंचायत में विगत कुछ दिन पहले नाटक कार्यक्रम के दौरान लगभग 3 बजे कुछ नाबालिक लड़कों को कथित तौर पर एक लड़की और एक लड़का प्रेमी जोड़ा पुलिया के समीप खेत में मिले, इसके बाद लगभग 5 नाबालिक लड़के जो खेत के बगल वाले रास्ते से गुजर रहे थे उनके द्वारा उन दोनों के पास पहुंचकर खेत में क्या कर रहे हो कहते हुए दोनों को परेशान करने लगे और उनका मोबाइल छीन लिए और धमकाते हुए प्रेमी लड़के के सामने ही 5 नाबालिक लड़कों द्वारा गैंग रेप की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
नाबालिक आरोपियों की उम्र 12 से 16 साल तक की बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस के समक्ष मामला संज्ञान आने पर पुलिस द्वारा गैंगरेप से संबंधित पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
गांव में समझौता बैठक रखा गया था जिसमें बात नहीं बनी तो गैंगरेप के इस मामले में पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता बैठक कर लेनदेन कर मामला रफा दफा किए जाने की भी बात सामने आ रही है दूसरी तरफ गैंग रेप के इस मामले पर पुलिस संज्ञान में लेकर तत्परता के साथ पीड़िता की शिकायत उपरांत एफआईआर दर्ज किए जाने एवं उसके पश्चात आरोपियों को पकड़े जाने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.