June 22, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्रामिणो ने कलेक्टर जनदर्शन में संरपच सचिव के खिलाफ किया शिकायत

1 min read
Spread the love

ग्राम परसापाली के ग्रामीणों ने भ्रष्ट सरपंच सचिव के खिलाफ कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से किया शिकायत…*
रायगढ़:-पुसौर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसापाली के ग्रामीणों ने किया कलेक्टर जनदर्शन में भ्रष्ट सरपंच सचिव के खिलाफ किया शिकायत।
एक तरफ जहां प्रदेश की साय सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है दूसरी ओर पुसौर जनपद के ग्राम पंचायत परसापाली में सरपंच घुराऊ गढ़वाल एवं सचिव सुदर्शन कर्ष के द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार करके उनकी नीतियों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया है।
बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर महानदी किनारे बसे बाढ़ पीड़ित गांव परसापाली में भूपेश बघेल की सरकार के विधायक निधि (विधायक प्रकाश नायक) द्वारा स्वीकृत सांस्कृतिक शेड की राशि 5 लाख रूपये एवं सीसी रोड की राशि 2 लाख 40 हजार रूपये का सम्पूर्ण राशि आहरण किया जा चुका है।साल बीत जाने पर भी जमीनी स्तर पर कार्य की स्थिति शून्य है और ना ही कोई निर्माण सामग्री क्रय की गई है। और विभिन्न कार्य जैसे मुक्तिधाम सह प्रतिक्षालय पिछले 4 वर्ष से निर्माणाधीन हैं , इसी सत्र में जनपद निधि से स्वीकृत पानी टंकी का राशि भुगतान के बाद भी काम शुरू नही किया गया है। इस मामले की प्रथम शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुसौर के समक्ष दिनांक 01/08/2024 को की गई थी लेकिन जांच होने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद ग्रामवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई है अब देखना लाजमी होगा कि भ्रष्ट सरपंच सचिव पर किस प्रकार की प्रशासनिक गाज गिरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.