April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बाबामठ जिरानाला में एनएसएस लेंधरा ने मनाया गांधी शास्त्री जयंती

Spread the love

बाबामठ जिरानाला में एनएसएस लेंधरा ने मनाया गांधी शास्त्री जयंती

बरमकेला /लेंधरा राधा माधव की पावन धरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा रा से यो के स्वयमसेवकों ने मनायी गाँधी,शास्त्री जयंती
शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेंधरा ने गाँधी जी के 155 वें जयंती के सुअवसर पर गोद ग्राम
सत्य महिमा पुरम आश्रम जीरा नाला में कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का जिला सांगठक श्री भोजराम पटेल व प्रो लोकेश्वर पटेल के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन मे स्वच्छता पखवाडा के अंतिम दिवस 2अक्टूबर गाँधी जयंती प्रातः काल गोद ग्राम के आश्रित ग्राम सहजबहाल रङगादीह में स्वच्छता ही सेवा है स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान वेनर पोस्टर के साथ रैली एवं स्वच्छता कार्यक्रम पुरे ग्राम में की गई।

स्वच्छता ही सेवा है जन जन तक पहुचे स्वच्छता सन्देश प्लास्टिक मुक्त हो भारत देश
सुदृढ राष्ट्र की क्या पहचान नशा मुक्त हो हर इंसान
जन जन तक गोद ग्राम के दूरस्थ वनाँचल क्षेत्र में सन्देश फैलाया गया।
गोद ग्राम अलेख महिमा आश्रम में स्वयं सेवकों द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर दिवा शिविर के तहत आश्रम परिसर की साफ सफाई वृक्षारोपण वृक्षों का संवर्धन एवं रख रखाव जड़ो में मिट्टी भराव एवं सुरक्षा कार्य के तहत दो घंटे श्रम दान किया ।
बौद्धिक परिचर्चा में सर्व धर्म प्रार्थना प्रेरक गीतों प्रेरक नारे गाँधी जी के प्रिय भजन एवं गाँधी दर्शन पर विचार प्रस्तुत किये गए साथ ही चित्र कला रंगोली निबंध प्रश्न मंच के मध्यम से रा से यो से संबंधित विषयवस्तु पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गए ।
आश्रम मे निवासरत पाँच वैष्णव सम्प्रदाय के साधुओं को वृद्ध जनों का सम्मान श्रीफल एवं अंग वस्त्र से किया गया ।
जो साधु विगत वर्षों से आश्रम परिसर की सुरक्षा एवं संवर्धन में अनवरत सेवा दे रहें हैँ
कार्यक्रम अधिकारी बी डी मिश्रा ने गाँधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित दिवा शिविर में स्वयमसेवकों व उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता शपथ दिलाई एवं कहा कि स्वच्छता को हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2घंटे श्रमदान करने का संकल्प कराया ।
मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा सबसे पहले अपने स्वयं से परिवार से मुहल्ले से गाँव से कार्य स्थल से स्वच्छता की शुरुवात करूँगा।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू ने कहा कि गाँधी एवं शास्त्री जी आज भी उनकी प्रासंगिकता विद्यमान है
अनुशासित जीवन एवं समय पालन रा से यो के मध्यम से आती है ।
संस्था के प्राचार्य राजकुमार पटेल ने इस अवसर पर स्वयं सेवकों को शुभकामना देते हुवे कहा कि रा से यो का प्रत्येक स्वयं सेवक समाज के लिए जीता है सेवा से ही मानव में इंसानियत का बोध होता है
स्काउट प्रभारी भूपेश कुमार नायक ने सर्व धर्म सभा का आयोजन एवं गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो ते ने कहिये, रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुवे स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार किया कार्यक्रम अधिकारी ने गोद ग्राम जहां 2022से सेवा एवं स्वच्छता का कार्य सतत जारी है उसे विगत वर्षों में भी जारी रखने का संकल्प लेते हुवे
सत्य और अहिंसा के पुजारी के बताये हुवे मार्गो पर सतत चलने की प्रेरणा लेते हुवे स्वच्छता ही सेवा है के माध्यम से सच्ची स्वच्छतांजलि दीं गई ।
इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति प्रशंसनीय रही ।
सर्व श्री भागीरथी भोई सरपंच प्रतिनिधि सौभाग्य साहू उत्कृष्ठ समाज सेवी शिक्षक हरे कृष्ण साहू रा से यो सलाहकार समिति सदस्य जी एस गुप्ता श्रीकांत बांजी घनश्याम मलिक भिखारी यादव धोबा प्रधान पांडवो बाबा जन्मों दास भीमो दास आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनीता साहू मितानिन सूखदा किशोर बजरग अग्रवाल ,संकीर्तन प्रधान एवं समस्त ग्रामीण जनों की भूमिका व सहभगिता सराहनीय रही।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.