June 26, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

योगिता पटनायक ने जन्मदिन पर शुरुवात की गौ रक्षा की अनोखी मुहिम

1 min read
Spread the love

योगिता पटनायक ने जन्मदिन पर शुरुवात की गौ रक्षा की अनोखी मुहिम

मशीनों की उपयोगिता,औद्योगिकरण की अधिकता,चरागाह की कमी के कारण धीरे – धीरे मवेशियों को रखने के प्रति लोगो का रुझान कम होते जा रहा हैz नतीजन लोग मवेशी को सड़क पर ही छोड़ दे रहे है जिससे आए दिन यह मवेशी दुर्घटना के शिकार होते जा रहें है ऐसे में इनकी रक्षा एक चुनौती बन गई है। जिसे निजात पाने के लिए तमनार की योगिता पटनायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गौ सेवक गोपाल गुप्ता के मार्गदर्शन में और गौसेवा से प्रेरित होकर एक अनोखे मुहिम की शुरुवात की जिसमे जिन्होंने उत्कृष्ट गुणवत्ता का रेडियम खरीदकर उसे मजबूती सिलाईकर सड़क किनारे पर बैठे गौवंशो को गौ सेवको के मदद से पट्टी पहनाने की शुरुवात की, जिससे सड़क हादसे में दुर्घटना को कम किया जा सके। योगिता पटनायक जी के द्वारा संकल्प लिया गया की वह निरंतर इस तरह का रेडियम पट्टी बनाकर गौ रक्षा में अपना योगदान देगी।
उनके इस मुहिम की सभी ने भूरी- भूरी प्रशंसा की साथ ही अनुसरण करते हुए शेष सभी गौ सेवको ने अपने – अपने क्षेत्र में इस मुहिम को जारी रखने की इच्छा जाहिर की है।योगिता के इस मुहिम में उनके पति देव सागर पटनायक और परिवार जनों और साथियों ने सहयोग देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.