June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, एंव कई घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

1 min read
Spread the love

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, एंव कई घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 
पत्थलगांव जशपुर जिले पर हाथियों का उत्पाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात को नारायणपुर ग्रामीण इलाके में आधी रात को हाथी ने हमला कर दिया। हमले से बचाने व घर से निकल कर दसरे जगह भागने दौरान हाथी ने दौडाकर बीच मे युवक के उपर हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया । .उक्त घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं घटना उपरांत पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पंचनामा में जुटी है।बताया जा रहा हाथियों के दल से अलग हुआ एक हाथी काफी ज्यादा उग्र हो गया है।दल से अलग हुए इस हाथी ने बीती रात लगभग 3, 4 गांव को मिलाकर 8 से 10 घरों को नुकसान पहुँचाया है।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडांड में बीती बुधवार की रात लगभग 2.30 बजे एक हाथी पहुंचा,यहां पहुंच जगरनाथ राम पिता मुन्नू उम्र 55 वर्ष के मकान को नुकसान पहुंचाया,जिससे मकान एक हिस्से से क्षतिग्रस्त हो गया।मकान के क्षतिग्रस्त होने और हाथी के आवाज से जगरनाथ का परिवार नींद से जाग गया और भय से एक कोने में बैठ गया। तभी उन्होंने देखा कि हाथी उनके मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने में लगा है। किसी तरह मौका पाकर जगरनाथ ने परिवारजनों को मकान छोड़कर भागने के कहा ओर वे भागने में कामयाब रहे खुद हिम्मत दिखाते हुए रह गया ओर हाथी से मुड़भेड़ हो गया, हाथी ने सूंड से जगरनाथ को पकड़कर पटक दिया, हाथी के हमले से जगरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
हाथी कुनकुरी के कुड़ुकेला ग्राम की तरफ से यहां प्रवेश किया ,यहां गत तीन दिनों से लाईट भी नहीं है पूरा गांव अंधेरा में डूबा है अंधेरा का भी सामना करना पड़ रहा है ,एक हाथी गत 4 दिन पूर्व भी यहां प्रवेश किया था लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण कोई बड़ा हादसा यहां घटित होने से बचा लिया गया था।बीती रात हाथी के अचानक यहा आ जाने से उन्हें बचाव का कोई समय नहीं मिल सका ।दल से बिछड़े हुए इस हाथी ने आज रात एक साथ लगभग 10 मकानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें ग्राम कुडुकेला में 3 घर, पोगरा 1 घर, गिद्धाबहार में 1 मकान, महुवाडीपा में 1 मकान, डूमरडाँड़ में एक घर और सरडीह में 3 घरों को हाथी ने नुकसान पहुँचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.