April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सीबीआई जांच के निर्णय से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का होगा खुलासा… यूवाओ को मिलेगा न्याय :- ओपी चौधरी

Spread the love

सीबीआई जांच के निर्णय से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का होगा खुलासा… यूवाओ को मिलेगा न्याय :- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भर्ती परीक्षा मे सीबीआई जांच के निर्णय को मोदी सरकार द्वारा नोटी फाइड किए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए सोशल मंच में साझा किए गए संदेश मे कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सरकार रहते छत्तीसगढ़ के युवा भाइयों बहनों के लिए जो नौकरियां निकाली उनकी भर्ती के लिए बकायदा मंडियां सजाकर बोली लगाई गई। बतौर विपक्ष भाजपा ने भर्ती परीक्षाओं में घोटाले की जांच हेतु भाजपा ने सड़क मे उतर कराड़ाई लड़ी। सरकार आने पर सीबीआई जांच की मांग के साथ प्रदेश भर के युवा भाई बहन भाजपा के साथ उठ खड़े हुए। भाजपा की सरकार आते ही विष्णु देव साय सरकार ने भर्ती परीक्षाओ में हुए घोटाले की जांच हेतु सीबीआई जांच के आदेश देते हुए भाजपा ने अपना वादा पूरा किया। मंत्री श्री ओपी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार ने सीबीआई जांच के इस निर्णय को नोटिफाई कर दिया। विधायक रायगढ़ ओपी ने भरोसा जताते हुए कहा इस निर्णय से दूध का दूध और पानी का पानी होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के युवा भाईयो बहनों के हक के लिए लड़ी गई लड़ाई से अब उन्हें न्याय मिल सकेगा।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.