June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एक ही दिन में हाथियों से नुकसान के सैकड़ों प्रकरण दर्ज

1 min read
Spread the love

एक ही दिन में हाथियों से नुकसान के सैकड़ों प्रकरण दर्ज
22 हाथियों के मूवमेंट से सामने आई बड़ी क्षति, निगरानी में जुटा अमला
कुड़ेकेला:- धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत वर्तमान समय में हाथियों की कुल संख्या 105 हो गई है। वहीं, विभिन्न इलाकों में हाथियों के बड़े समूह की मौजूदगी से प्राभावित क्षेत्रों में फसल व अन्य क्षति के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक वन मंडल के छाल रेंज में 22 हाथियों के एक बड़े दल ने 180 पौधों एवं 54 फेंसिंग पोल को नुकसान पहुंचाया है। धरमजयगढ़ रेंज से छाल वन परिक्षेत्र के पुरूंगा इलाक़े में पहुंचे इस 22 हाथियों के ग्रुप के मूवमेंट से विभाग को बड़ी क्षति पहुंची है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी फसल नुकसान के मामले सामने आए हैं। बुधवार की विभागीय रिपोर्ट में वन मंडल क्षेत्र में हाथियों से हुई फसल एवं अन्य हानि के कुल 240 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा वर्तमान में
धरमजयगढ़ रेंज के सेमीपाली खुर्द जंगल में 32 हाथी, बाकारूमा वन परिक्षेत्र के जमाबीरा में 22 हाथी, कापु रेंज के कुमरता इलाक़े में 11 एवं छाल क्षेत्र अंतर्गत हाटी जंगल में 9 हाथियों के बड़े समूह की मौजूदगी दर्ज की गई है। वहीं, वन विभाग द्वारा प्राभावित इलाकों में सुरक्षा को लेकर तमाम उपाय अपनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.