June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जशपाल निराला एवं उसके साथियों द्वारा महेन्द्र जायसवाल को जान से मारने की धमकी चक्रधर नगर थाना में शिकायत दर्ज

1 min read
Spread the love

जशपाल निराला एवं उसके साथियों द्वारा महेन्द्र जायसवाल को जान से मारने की धमकी चक्रधर नगर थाना में शिकायत दर्ज

रायगढ़ – महेन्द्र कुमार जायसवाल पिता स्व. विश्वनाथ प्रसाद निवासी एल.आई. जी.06 पी.के तामस्कर कालोनी. बोईरदार रायगढ़ छत्तीसगढ़ ने थाना चक्रधर नगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया है कि वे ग्राम नावापाली हल्का नंबर 08. खसरा नंबर 32 /7 . रकबा 0.809 हेक्टेयर जमीन स्वामी आलोक इन्फोटेक डायरेक्टर अमीत रतेरिया से विधिवत् एग्रीमेंट करके जमीन खरीदा गया है उक्त जमीन पर साफ – सफाई व निर्माण की व्यवस्था उसके द्वारा कराया जा रहा था उसी दौरान जशपाल निराला पता टी.बी टावर छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ अपने साथी के साथ स्लेटी कलर की बलैनो कार से निर्माणाधीन साईड पर पहुँच कर साफ सफाई करने पर मना करते हुए धमकी चमकी व गाली गलौज करने लगे जिससे वे और उसके वर्कर डरा व सहमा हुआ हैं उन्हें उक्त ब्यक्तियों से इसलिए तहसत में है। क्योंकि जशपाल निराला एक अपराधिक किस्म की ब्यक्ति है उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। साथ ही लोगों को डरा धमका कर धनउगाही करते रहते है और यह भी जांच का बिषय हैं सालों से शासकीय व नजूल जमीन व छोटे झाड़ जंगल की जमीन पर कब्जा कब्जा कर बेचने का काम करते हैं। वर्तमान में भी पूर्व की तरह उसके जमीन के बंगल मे सटकर छोटे झाड़ की जंगल पर कब्जा कर मिट्टी पटाई का कार्य किया जा रहा हैं। एवं पूर्व में भी मिट्टी पटाई कर चूंके है। अगर सही ढंग से जांच जिला प्रशासन व वन विभाग द्वारा कि जावे तो उक्त अपराधिक किस्म के ब्यक्तियों पूर्व से अभी तक कितने शासकीय भुमि व छोटे झाड़ जंगल की जमीन को कब्जा कर बेच चूकें है उसकी खुलासा भी हो सकेगा, प्रार्थी महेन्द्र कुमार जायसवाल ने थाना चक्रधर नगर रायगढ़ को दिये लिखित शिकायत में यह भी बताया है। जशपाल निराला व उसके साथियों ने छोटे जंगल जमीन से लग कर उसके निजी जमीन को भी धमका चमका कर कब्जा करना चाह रहे हैं और उनके द्वारा खुल्लेआम धमकी चमकी व गाली गलौज देकर गये है की किसी के द्वारा विरोध किया गया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा जिससे जशपाल निराला व उनके साथियों के खिलाफ महेन्द्र कुमार जायसवाल ने थाना चक्रधर नगर में उनकी जान माल की सुरक्षा करने व न्याय की गुहार लगाते हुए जशपाल निराला व उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.