April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अयोध्या श्री राम लला जी का दर्शन करने पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल

Spread the love

अयोध्या श्री राम लला जी का दर्शन करने पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल . . राम मंदिर मे, सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट पर पड़ते ही बिखेरा अद्भुत नजारा,दर्शन देखकर खुश हुए राम भक्त

पत्थलगांव  चैत्र नवरात्री के पवन पर्व रामनवमी को होने वाले रामलला के सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा वैज्ञानिकों द्वारा सफल परीक्षण गई ।सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर अद्भुत छटा बिखेर रही हैं। इसका शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना रहा, . इस पावन बेला की शुअवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हर गोविंद अग्रवाल भगवान श्री राम लाल जी का अद्भुत क्षण की दर्शन कर चरणों में शीश झुका कर क्षेत्र के सुख समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा और कहा प्रभु जग में तेरा बड़ा हुआ ही नाम है तुझसे बढ़कर और कोई ना दूजा ।
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि यंत्र संयोजित करने के समय एक ट्रायल नौ अप्रैल को किया गया था, जो सफल रहा था। वैज्ञानिकों को आवश्यक लगेगा तो एक बार फिर से इसका ट्रायल शनिवार और रविवार को भी किया जाएगा।
अब 17 अप्रैल को भी इसी तरह रामलला के ललाट पर किरणें पड़ेंगी और रामलला का सूर्य तिलक होगा।
ढाई मिनट तक किरणों की तीव्रता अधिक होगी। कुल पांच मिनट भगवान भाष्कर की किरणों से आराध्य का तिलक होता दिखेगा। यह सूर्य तिलक 75 मिमी का होगा। सूर्य अभिषेक के प्रबंधन व संयोजन का दायित्व रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को सौंपा गया था।आप भी करें इस अद्भुत नज़ारे का दर्शन करने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल साथ में अंकुर अग्रवाल महावीर अग्रवाल अमन अग्रवाल सुरेश अग्रवाल चमन अग्रवाल जग्गी अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल मनोज गांधी तिवारी शिवकुमार सोनी मनोज सिह राजपूत मोहन यादव ऋषि बेहरा नरेश यादव एवं भारी संख्या में श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ पत्थलगांव से दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंचे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.