ट्रैक्टर पलटने पर स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत सामने आया , बड़ी लापरवाही
1 min read
ट्रैक्टर पलटने पर स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत सामने आया , बड़ी लापरवाह. . .
पत्थलगांव फरसवार थाना क्षेत्र की घटना है गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई और 3 छात्रों के ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के मामले में फिर से नया मोड़ आ गया है । इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में जोर से वायरल हो रहा है वीडियो में स्कूली छात्र ट्रैक्टर चलाता हुआ दिख रहा है और उसी ट्रैक्टर पर 2 अन्य बच्चे भी बैठे दिख रहे हैं ।एक बच्चा ट्रैक्टर की ट्राली में बैठा हुआ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि बच्चे ट्रैक्टर चलाते हुए रील बना रहे थे और रील को अपलोड भी किया था ।वही रील घटना के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इस मामले की जाँच में क्या कुछ तथ्य सामने आए हैं यह तो अबतक नहीं बताया गया है लेकिन प्रशासन के सामने यह बात जांच में आ चुकी है कि ट्रैक्टर स्कूल के प्राचार्य का है और बच्चे उस ट्रैक्टर को खुद से चला रहे थे ।
ट्रैक्टर अनकंट्रोल होकर पलट गई ,4 छात्र ट्रेक्टर के नीचे दबे ,मची अफरा तफरी, एक छात्र की मौके पर ही मौत , अन्य ट्रैक्टर पलटने से छात्र की मौत मामले में आया नया मोड़, स्कूल के प्रिंसिपल के विरुद्ध हो सकती है बड़ी कार्रवाई
हांलाकि फरसाबहार बीईओ दुर्गेश देवांगन का कहना है कि प्रिंसिपल के द्वारा ग़ैरजिमेदारना कार्य किया गया है ।हांलाकि घायल छात्र अभी भी घटना के सदमे से नही उबर पाए हैं इसलिए उनका बयान नहीं आ पाया है ।
