श्रीमती उत्तरा देवी पटनायक का हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर
1 min read
श्रीमती उत्तरा देवी पटनायक का हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर
रायगढ़. अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की श्री विवेकानंद पटनायक प्रभारी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायगढ़ छत्तीसगढ़ की माताजी श्रीमती उत्तरा देवी पटनायक (उम्र 85 वर्ष) पति स्वर्गीय श्रीहरि पटनायक ग्राम मुड़ागांव का दिनांक 19/02/2024 को दोपहर तीन बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार दिनांक 20/02/2024 को सुबह 10.30 बजे किया गया । श्रीमती उत्तरा देवी पटनायक के चार पुत्र श्री इंद्रजीत पटनायक (पी डब्लू डी विभाग से समयपाल पद से सेवा निवृत्त), विवेकानंद पटनायक, सुरेंद्र पटनायक (हेडमास्टर मिडिल स्कूल मुड़ागांव में कार्यरत है) गजेंद्र गजेन्द्र पटनायक (जे पी एल तमनार के सिविल विभाग में कार्यरत हैं) एवम तीन पुत्रियां श्रीमती पद्मावती, श्रीमती लिलिता एवम श्रीमती लता के साथ ही नाती न नतनीन एवम पौत्र पौत्री भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है, मृत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे।
