माता के जगराता पर पुलिसिया कार्यवाही सनातन धर्म का अपमान :भाजयुमो महामंत्री
1 min readमाता के जगराता पर पुलिसिया कार्यवाही सनातन धर्म का अपमान :भाजयुमो महामंत्री
रायगढ़ :- माता जगराता पर पुलिसिया कार्यवाही को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए भाजयुमो महामंत्री द्वय सूरज शर्मा एवम प्रवीण द्विवेदी ने कहा नवरात्रि का पर्व हिंदुओ के लिए सबसे बड़ा आस्था का पर्व है जिसे सनातन धर्म के लोग बड़ी ही श्रद्धा से नौ दिनों तक मनाते है। इस क्रम में सिंधी समाज से जुड़े गणमान्य लोगो ने कच्ची खोली में माता के जगराता का आयोजन किया था जिस पर चक्रधर नगर पुलिस ने कार्यवाही की गाज गिराते हुए जबरिया बंद करा कर सिंधी समाज आक्रोशित करने का कार्य किया जिसकी भाजयुमो कड़े शब्दों में निन्दा करती है। इस कार्यवाही को सिंधी समाज को श्रद्धा का अपमान निरूपित करते हुए भाजयुमो के नेताओ ने कहा सरकार की तुष्टिकरण का यह नतीजा है जिसकी वजह से हिंदुओ को नाना प्रकार से अपमानित किया जाता है इस तरह की कार्यवाही हिंदुओ को परेशान करने की ही एक कड़ी है। इसे स्वीकार नही किया जायेगा। भाजयुमो नेताओ ने इस कार्यवाही की कटु निंदा करते हुए कहा शक्ति की आराधना का यह पर्व आस्था का पर्व है इस आस्था को खंडित करने वालो को मां भगवती कभी माफ नहीं करेगी


