विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी – श्याम चौहान
1 min read
विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी – श्याम चौहान
विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया श्याम चौहान ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वे आदिवासी समाज एवं नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का दिन अपनी संस्कृति परंपरा रीति रिवाज और भाषा मान्यता विचारों पर गौरवान्वित होने का दिन आदिवासी जनजाति समाज के लोग सरल सहज और निश्च्छल होते हैं। प्रकृति से इनका सहज नाता होता है। जिसके सानिध्य में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी अहम भूमिकाएं होती है वीरता और स्वाभिमान उनके प्राकृतिक गुण होते हैं इतिहास गवाह है कि समय आने पर वे देश की रक्षा के लिए भी डटे रहे हैं और अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है।
आदिवासी समाज के वीर शहीद बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंह, वीरांगना महारानी दुर्गावती, और शहीद वीर शहीद गुण्डाधुर जैसे असंख्य क्रांतिवीरों का सभी देशवासी इस अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं। देश के विकास में आदिवासी समाज का भी बहुत योगदान रहा है। पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है हमारे आदीवासियों भाई बहनों के लिए यह बेहद माना जाता है। आदिवासियों के लिए अधिकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1994 में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने का घोषणा किया था जब से आज तक इसी तरह आदिवासी दिवस का महत्व लेकर विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है।
