June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जनपद पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक संपन्न हुई

1 min read
Spread the love

जनपद पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक संपन्न हुई

रायगढ़ – जनपद पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में राजीव युवा मितान क्लब पुसौर ब्लाक की बैठक आहूत की गई जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के दर्जन भर से अधिक क्लब के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के दौरान जनपद पंचायत पूसौर कार्यपालन अधिकारी ने राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्षों को प्राथमिक जानकारियों से अवगत कराया। गौरतलब है कि राज्य शासन की तरफ से प्रदेश के सभी गांव में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित गया है।
साथ ही युवाओं में नेतृत्व विकास स्वालंबन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि युवा शक्ति को सही दिशा देने और विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। यूवा मितान क्लब के माध्यम से शासन की विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं को सक्रिय किया जा रहा है। शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने युवाओं को मौका मिला है। जनपद पंचायत पुसौर ब्लाक के ग्रामों में गठित राज्य युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ बैठकर कर गांव में सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता अभियान से जुड़कर कार्य करने, वहीं आने वाले वर्षा ऋतु पर युवाओं को जोड़ते हुए गांव गांव में अधिक से अधिक पौधा रोपण किए जाने , आयुष्मान कार्ड, बेरोजगारी भत्ता के संबध में युवाओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबध में जानकारियां भी साझा की गई है। बता दें कि जनपद पंचायत पुसौर के कई पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब बनाए जा चुके हैं। यूवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव लगातार गांव के युवाओं के हित में काम कर रहे हैं राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को सही दिशा देने एवं विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सदस्यों द्वारा खेल गतिविधियां, सामाजिक गतिविधियां एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में, पदाधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्य, क्लब की निधी, राशि के अंतरण, वित्तीय नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई हैं। उक्त बैठक के बाद युवा मितान क्लब पुसौर ब्लाक मीडिया प्रभारी शिवनाथ साव ने बताया कि प्रदेश के विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्राप्त कर लोक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिवनाथ साव ने आगे कहा राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ा है इसके साथ विकास में मदद भी मिल रहा है युवा मितान क्लब के माध्यम से कौशल विकास की गतिविधियां भी संचालित की जा रही है। मीडिया प्रभारी श्री साहू ने कहा प्रदेश के युवाओं को मजबूत करने के विचार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में युवाओं को सहभागी बनाने की पहल की है। इससे प्रदेश की युवा शक्ति को एक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को एक मंच दिया गया है बैठक में जनपद पंचायत पुसौर के सभी ग्राम के युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे है। इस दौरान जनपद पंचायत पुसौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा युवा मितान क्लब पुसौर ब्लॉक के लिए भवन दिया गया है। जिसमें युवा मितान क्लब पुसौर ब्लाक के पदाधिकारी बैठक कर सकेंगे।
जनपद पंचायत पुसौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में राजीव यूवा मितान क्लब पुसौर ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत के साथ मीडिया प्रभारी शिवनाथ साव सहित सभी अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.