June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव में सर्व आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस,

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव में सर्व आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस,

परम्परागत पोशाक में गीतसंगीत निकाली भव्य रैली

विधाय रामपुकार सिंह ने 19 हितग्राहियों को किया वन अधिकार पट्टा वितरण

पत्थलगांव–/ पत्थलगांव नगर में सर्व आदिवासी समाज की ओर से शहर में रैली निकाल कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । जिसमें पत्थलगांव के आसपास क्षेत्र से आए हुए आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की ओर से रैली बंदियाखार मैदान से निकलकर पत्थलगांव शहर के तीनों प्रमुख मार्ग होते हुवे हाईस्कूल में समाप्त हुई। इधर पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। थाना निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे दल बल पूरी तरह मुस्तैद थे। वही तहसीलदार सुनील अग्रवाल भी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। आदिवासी समाज ने मणिपुर में हुई घटना को लेकर नगर के मध्य इंदिरा गांधी चौक में श्रद्धांजलि भी दी गई। बच्चे एवम बूढ़े कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पारंपरिक परिधान धारण कर लोग इस आयोजन में शामिल होकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा की हम आदिवासी समाज जल जंगल जमीन के रक्षक है । प्राकृतिक पूजक है उन्होंने आदिवासी सांस्कृतिक को जिंदा रखने व समाज को शशक्तिकरण व उसकी बढ़ोतरी की बात कही ।

विधायक रामपुकार सिंह कार्यक्रम के रहे मुख्य अतिथि

इस अवसर पर पत्थलगांव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुकार सिंह ने 19 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। वहीं, 10 आगनाबड़ी के हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही 3 लोगो को जाल भी वितरण किए । विधायक ने विश्व आदिवासी दिवस की सभी प्रदेश व क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के नेतृत्व में आदिवासी समाज का उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजना संचालित किया जा रहे है । जिससे समाज के लोगों में विकाश हो रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.