June 27, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय पहुचे विधायक निवास, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

1 min read
Spread the love

राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय पहुचे विधायक निवास, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुटीर उद्योग के तहत रोजगार उपलब्ध कराने विधायक से किया विचार विमर्श

पत्थलगांव छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ नंदकुमार साय आज 5 अगस्त को अपने गृह ग्राम से रायपुर प्रवास के दौरान कुछ देर के लिये पत्थलगांव रेस्ट हाउस पहुचे।श्री साय के पत्थलगांव पहुचने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेश कार्यकर्ताओं के साथ गगनभेदी नारों एवं गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात में पार्टी की मजबूती के साथ साथ क्षेत्र में औद्योगिक सम्भावनाओ पर विचार विमर्श किया गया । औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष के पत्थलगांव आगमन पर काफी संख्या में क्षेत्र की महिला पुरुषों ने क्षेत्र में कुटीर उद्योग लगाने हेतु श्री साय को आवेदन दिया और मांग रखा कि उन्हें कुटीर उद्योग लगाने हेतु सरकार की योजना के तहत उन्हें भी लाभ दिया जाये। बाद श्री कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मिलने के बाद श्री साय विधायक निवास ठाकुर बाड़ी पहुचकर विधायक रामपुकार सिंह से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुवे उन्हें ग्रामीण महिलाओं द्वारा प्रदाय आवेदन के बारे बताते हुवे कहा की औद्योगिक विकास निगम के तहत कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने पत्थलगांव में अनेकों आवेदन प्राप्त हुए हैं उक्त समस्त आवेदनों पर विचार कर अग्रिम कार्रवाई किया जावेगा।

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुवे श्री साय ने कहा कि विधायक रामपुकार सिंह जो हमसे भी काफी सीनियर है उनसे मुलाकात भी करना बेहद जरूरी था ,यही वजह है कि उनसे मिलने वे स्वयं उनके निवास पहुंच गए। उन्होंने बताया की पत्थलगाव समेत पूरे प्रदेश में उद्योग की प्रबल संभावना है इस कार्य में हमारी औद्योगिक विकास निगम की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ,इसलिए स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह के सहयोग से क्षेत्र के लोगों से चर्चा कर जरूरतमंद लोगों को उद्योग का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराएं जायेंगे साथ ही उनको उद्योगों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके लिए वृहद बाजार का सृजन किया जाएगा।

पत्थलगांव जिला बनने के लायक है — श्री साय

रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुवे पत्रकारों के द्वारा पत्थलगांव को जिला बनाने में आपकी क्या विचारधारा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा में था तब भी मै पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग पर आमजन के मांग के समर्थन में था और पत्थलगांव की भौगोलिक स्थिति को तथा यहा के व्यापारिक केन्द्रको देखते हुये इसे जिला बनना चाहिए किन्तु शासकीय नियम क्या कहता है यह सरकार पर निर्भर करता है।

जहां से पार्टी टिकट देगी वहां से चुनाव लड़ूंगा

वर्षो भाजपा में रहने के बाद अब कांग्रेस में शामिल होने पर किस तरह महसूस किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन परिस्थितियों पर निर्भर होती है कांग्रेश का भविष्य उज्जवल है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर पुनः स्थापित होने की पूरी संभावना है आने वाले समय में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है । विधान सभा चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर श्री साय ने कहा कि पार्टी हाई कमान जहां से आदेशित करेगी वहां से चुनाव लड़ा जाएगा। वैसे तो कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जहां लोग अपने अपने विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग मुझसे कर रहे हैं किन्तु चुनाव लड़ने लड़ाने का कार्य पार्टी हाई कमान तय करती है इस कारण सब पार्टी हाई कमान पर निर्भर है।

महुवा टिकरा गौठान की दुर्दशा को लेकर समिति सदस्यों ने की शिकायत

नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 महुवा टिकरा में बनी गौठान की दुर्दशा को लेकर समिति के सदस्यों ने औद्योगिक निगम के अध्यक्ष श्री साय से शिकायत की गयी और बताया गया कि गौठान आने जाने के लिये कुछ माह पूर्व ही निर्मित पुलिया ध्वस्त हो गया जिसकी शिकायत होने तथा समाचार पत्रों में खबर आने के बाद भी अभी तक प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की जांच कार्यवाही नही की गई है के विषय पर श्री साय ने मामले पर जिला कलेक्टर से बात कर निर्देशित करने की बात कही।……………………………………………. इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया भारत पदयात्री व जिला पंचायत सदस्य रत्ना पैकरा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल मनोरंजन सामंत टीएसएस अध्यक्ष शुक्लांबर छतर पूर्व बीडीसी प्रवीण शर्मा अजय राजपूत खिरो यादव रोहित यादव धर्मेंद्र साहू एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.