जनता कांग्रेस की शिकायत पर मिट्टी मुरुम चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को तहसीलदार ने भेजा नोटिस
1 min read
जनता कांग्रेस की शिकायत पर मिट्टी मुरुम चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को तहसीलदार ने भेजा नोटिस
खरसिया के तेज तरार एस डीएम रोहित सिंह के आदेश पर तहसीलदार खरसिया ने ग्राम सपिया के दो लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर 15 दिन का समय देते हुऐ अपने न्यायालय खरसिया मे उपस्थिति हो कर जवाब देने को कहा हैं
खरसिया छेत्र मे भारी मात्रा मे हो रहें अवैध कार्यों को लेकर के जनता कांग्रेस ने एक जुलाई को खरसिया तहसील घेराव की थी घोषणा जिस पर प्रसासन ने आज कार्यवाही करते हुऐ दो लोगों को नोटिस थमा दिया हैं
खरसिया के शहरी छेत्र मे अवैध तरीके से ग्राम सपिया निवासी भागवत राठौर पिता नारायण राठौर ईश्वर राठौर पिता नारायण राठौर तहसील मालखरोधा जिला सक्ति के द्वारा तहसील खरसिया जिला रायगढ़ मे बिना माइनिंग विभाग से बिना बिल्टी रायल्टी पर्ची लिये बगैर अवैध रूप से खरसिया के राठौर चौक शासकीय स्कुल के पीछे से मुरुम मिट्टी को चोरी कर के बेचने की शिकायत बार बार मिल रही थी जनता कांग्रेस पार्टी खरसिया विधानसभा के अध्यक्ष मोनू केसरी के द्वारा की जा रही थी जिस पर एस डीएम खरसिया ने कार्यवाही करने हेतु तत्काल अपने पटवारी संजू चौहान को मौके मे जा कर जांच प्रतिवेदन बना कर पंचनामा बना कर सभी गाड़ियों को जपत्ती कर पुलिस को सुचना देने को कहा था पटवारी संजू चौहान के द्वारा मौके मे अकेले पहुंच कर पंचनामा जप्ती की कार्यवाही की जा रही थी तभी ग्राम सपिया निवासी दोनों सगे भाई ईश्वर राठौर भागवत राठौर को उनके मुंशी के द्वारा सुचना दी गई की प्रसासन के कर्मचारी मौके पर आय हैं दोनों भाई मौके मे तुरत पहुंच कर पटवारी के शासकीय कार्य मे बाधा ड़ालते हुऐ पटवारी के द्वारा मना करने के बाद भी अवैध कार्य मे लगे अपने एक जे सी बी पांच टेक्टर को दादागिरी करते हुऐ बल पूर्वक उक्त जगह से भगा कर ले गए जिस पटवारी ने तत्काल मौके पर ही पंचनामा तैयार कर शिकायतकर्ता मोनू केसरी समेत अन्य सभी लोगों से हस्ताक्षर करवा कर अपने अधिकारियो को उक्त घटना के बारे मे सुचना दी गई थी जिस पर काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही प्रसासन द्वारा नहीं की जा रही थी जनता कांग्रेस ने भी खरसिया मे हो रहें इस तरह के अवैध कार्य को रोकने के लिये तहसील कार्यालय खरसिया का एक जुलाई को घेराव की घोषणा कर दी थी आज खरसिया प्रसासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुऐ तहसीलदार खरसिया ने दोनों सगे भाइ भागवत राठौर ईश्वर राठौर निवासी ग्राम सपिया को नोटिस थमाया दिया हैं एवं 15 दिवस का समय देते हुऐ अपने न्यायलय खरसिया मे दिनांक 14/7/2023 को उपस्थित होकर उचित जवाब देने को कहा अगर जवाब उचित नहीं पाई जाती हैं तो ग्राम सपिया के निवासी भागवत राठौर ईश्वर राठौर के ऊपर प्रसासन के द्वारा भारी भरकम जुर्माना ठोकते हुऐ चौकी खरसिया मे एफ आई आर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की चेतवानी जारी की हैं
