April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

वार्ड पार्षद राकेश तालूकदार सत्ता की धौस दिखाकर उपभोक्ता फोरम कार्यलय के सामने सरकारी जमीन पर कर रहा है अवैध कब्जा

Spread the love

वार्ड पार्षद राकेश तालूकदार सत्ता की धौस दिखाकर उपभोक्ता फोरम कार्यलय के सामने सरकारी जमीन पर कर रहा है अवैध कब्जा

नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 28 पंजीरी प्लांट केलो विहार के कांग्रेस पार्षद राकेश तालूकदार द्वारा उपभोक्ता फोरम कार्यलय केलो विहार के सामने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराने जा रहा है जिसकी खबर न तो जिला प्रशासन को है न ही नगर निगम रायगढ़ को है, वही आसपास के लोगों से उक्त बेजाकब्जा के बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया की उपभोक्ता फोरम कार्यलय के सामने उनके वार्ड पार्षद अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा रहा है, जोकी उपभोक्ता फोरम कार्यलय के पार्किंग के लिए जगह छोड़ा गया है, उक्त जगह पर मकान निर्माण करने पर मना करने पर भी वार्ड पार्षद किसी की नही सुन रहा है मना करने आये लोगों को धमकी चमकी देने पर उतारू हो गया, पार्षद का कहना है वे मकान निर्माण करेगा जिसके पास शिकायत करना है करो सत्ता उनकी है उसके ही सुनाई होगी लोगों की नही वार्ड क्रमांक 28 मोहल्ले वासी पार्षद की दबंगई से परेशान है, न ही वार्ड में ठिक ढंग से सफाई होती है न ही समय पर पानी आती है , वार्ड पार्षद की सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने की खबर नगर निगम आयुक्त से मोबाइल के माध्यम काल किया गया पर आयुक्त महोदय फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझे।
अब यह देखना है कांग्रेसी पार्षद को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने पर नगर निगम रोक पाने में सफल होती है या सत्ता के आगे नतमस्तक हो जाती है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.