June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कुड़ैघर कैवर्त्य (केवट) समाज का महासभा संपन्न

1 min read
Spread the love

कुड़ैघर कैवर्त्य (केवट) समाज का महासभा संपन्न

रायगढ़ । कुड़ैघर कैवर्त्य समाज की महासभा दिनांक 24 से 26 फरवरी को ग्राम दर्रामुड़ा में बड़ी गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें दोनो पहर मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। महासभा में सुंदरगढ़, बरगढ़, महासमुंद, जशपुर जिला से सम्मानित पदाधिकारी बंधुगण पधारे थें । एवं हर्षोल्लास के साथ हमारे सभी कुड़ेघर बंधुओं की उपस्थिति में पदाधिकारियों के पदो का चयन चुनाव माध्यम से किया गया। जो कि हमारे अध्यक्ष माननीय श्री नरसिंग निषाद जी उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या निषाद चारो दिशाओं में एक एक उपाध्यक्षों का चयन किया गया है। जो कि उत्तर दिशा में रविन्द्र कुमार निषाद, दक्षिण दिशा में मुरली बैगा एवं गोपाल बारीक पूर्व दिशा में धनेश्वर निषाद एवं पश्चिम में वंशी निषाद को चयन किया गया एवं हमारे माननीय महासचिव श्री विसिकेशन निषाद जी सहसचिव भोलाराम निषाद जी तथा कोषाध्यक्ष श्रीमान रोहित निषाद जी एवं मीडिया प्रभारी पुष्पवास निषाद जी है। कुड़ैघर समाज के नियमावली का बिंदुवार सुधार किया गया एवं समाज के उत्थान के बारे में चर्चाएं की गई तथा आवेदन के अनुसार कुछ बिंदुओं में निराकरण भी किया गया। यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी श्री पुष्पवास निषाद द्वारा जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.