June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक उत्तरी जांगड़े ने की शिरकत

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक उत्तरी जांगड़े ने की शिरकत

जन्मोत्सव ,दशगात्र,क्रिकेट प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिविर में पहुंची विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई है और विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुलझाने में जुटी हुई हैं उल्लेखनीय हो की श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में धुआंधार जनसंपर्क कर क्रिकेट प्रतियोगिता,श्रीमद् भागवत कथा,दशगात्र,षष्ठी समारोह शादी समारोह में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुलझाने में लगातार जुटी हुई हैं इसी कड़ी में आज ग्राम लेंध्रा छोटे में साहू फर्नीचर एवं इंटरप्राइजेस का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किए एवं संचालक तोरण प्रसाद साहू, दूधेश्वर साहू को नए संस्थान के उद्घाटन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी इसी कड़ी में बंधापाली के रूप धर पटेल के सुपुत्र शशि भूषण पटेल व पुत्रवधू रश्मि पटेल को प्रथम पुत्री मीनाक्षी अनन्या के प्राप्ति के अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नन्ही परी को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किए आगे ग्राम माधो पाली के पंचराम पटेल के सुपुत्र स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद पटेल गुरुजी के दशगात्र में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कर इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने ईश्वर से कामना किए साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रायगढ़ अरुण मालाकार ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,अंकित पटेल एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.