गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में ऑक्यूपेशनल थेरेपी एवं फिजियोथैरेपी निशुल्क शिविर संपन्न



गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में ऑक्यूपेशनल थेरेपी एवं फिजियोथैरेपी निशुल्क शिविर संपन्न
विधायक उत्तरी जांगड़े ने शिविर में पहुंचकर लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील
नही ये।श्र श्रेय का धड़
ववज्ञैफसारंगढ़। आज सारंगढ़ गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में आक्यूपेशनल थेरपी एवं फीजियोथेरेपी निशुल्क शिविर आयोजित प्रथम बार की गई उल्लेखनीय हो कि जिला बनने के बाद जिले वासियों को विभिन्न शिविर एवं विभागों के माध्यम से सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहे हैं इसी कड़ी में आज डॉ चेतन जाम्भुलकर एवम आयोजन कर्ता सुनीता भास्कर द्वारा निशुल्क शिविर आयोजित की गई जिसमें महानगरों की तर्ज पर अनुभवी डॉक्टरों की टीम पहुंची और एक ही स्थान पर विभिन्न बीमारियों के निशुल्क जांच एवं परामर्श लोगों को दिए गए जिसमें सारंगढ़ ब्लॉक के सभी वर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने शिविर का लाभ लिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, देवनारायण वर्मा
सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष, गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य अतिथि गणों ने पहुंचकर शिविर को संबोधित किया विधायक उतरी जांगड़े ने इस अवसर पर कहा कि जिला बनने के बाद इस तरह यह पहली शिविर है जिसमें लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के बीमारियों के उपचार के लिए परामर्श दिए जा रहे हैं जो सराहनीय हैं मैं आयोजन कर्ताओ को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और इस तरह के आयोजन आगे भी करते रहने का आह्वान करती हूं।
