June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी आज भी लोग झाड़-फूंक पर विश्वास रखते हैं

1 min read
Spread the love

,पत्थलगांव पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी आज भी लोग झाड़-फूंक पर विश्वास रखते हैं

पत्थलगांव :  इन दिनों अंधविश्वास को लेकर क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला रूकना का नाम नहीं ले रही। आए दिनों बैगा गुनिया के चक्कर में फंसकर झाड़-फूंक पर विश्वास रखने वाले आदिवासी क्षेत्रों के लोग सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं लागू किए जाने के बाद भी निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार के लाभ को छोड़कर अंध विश्वास की ओर अपना रूख अपना रहे हैं। जिससे मौतों को न्यौता देना ही समझा जा सकता है।विगत दिनों एक 60 वर्षीय वृद्ध को डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पत्थलगांव पुलिस ने सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामला इस प्रकार है की दिनांक 10 फरवरी को फोन के माध्यम से टीआई भास्कर शर्मा को जानकारी प्राप्त हुई कि बालाझर चिमटापानी में भूखन राम अपने घर में मृत अवस्था में खटिया पर पड़ा हुआ है। वहीं थाना पत्थलगाँव पुलिस टीम तत्काल मामले की पतासाजी करने के लिए रवाना हुई जहा पर भूखन राम के घर में जाकर देखने पर पता चला कि वह बरामदे में खाट के उपर मृत हालत में पड़ा हुआ है। सिर में चोट के निशान थे रक्तस्राव हो रहा था।जिसके पश्चात मर्ग इंटिमेशन एवं अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या करके के सबंध में विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पाया गया कि मृतक भुखन राम को किसी ठोस वस्तु से बार-बार मारने से मृत्यु होना पाया गया
जशपुर पुलिस अधिक्षक डी. रविशंकर के मार्गदर्शन में एसडीओपी हरीश पाटिल के निर्देशन में टीआई भास्कर शर्मा ने मामले को गहराई से अवलोकन किया। जिस पर पता चला कि मृतक भूखन राम का जमीन विवाद था वह अकेला रहता था और आदतन शराबी था एवं बैगा गुनिया का काम किया करता था। लोगों को दवाइयां भी देता था।सभी पहलुओं की जांच करने के बाद पता चला कि ग्राम राताखॉड़ थाना सीतापुर के निवासी सुखीराम की पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर वह बैगा गुनिया ईलाज कराने के लिए भूखन राम के पास लेकर आता था मृतक के द्वारा आरोपी को कहा गया कि तुम्हारी पत्नी को मोहनी की दवा दी गई है और जादू टोना किया गया है। जिसे मैं वापस कर दुगा और इसके एवज में दारू,बकरा, मुर्गा एवं पैसा की मांग की गई। तब सुखीराम ने अपनी पत्नी जुलिया के उपर जादू टोना से लगाये गये मोहनी को वापस करने के लिए भूखन राम को दारू बकरा, मुर्गा एवं पैसा दिया गया।जिसके बाद भूखन झाड़ फूंक शुरू किया लेकिन सुखीराम की पत्नी का मानसिक संतुलन और अधिक खराब होने लगा एवं उसे पागलपन के दौरे भी शुरू होने लगे। जिससे आरोपी सुखीराम पत्नी को हालात को लेकर आक्रोशित था एवं दिनांक 9 फ़रवरी 2023 को रात्रि उसके घर पहुंचा और दरवाजा खोलवाया जहाँ भुखन राम से मिलने पर सुखीराम को गाली गलौच किया जाने लगा। और गुस्से में आकर खाट में बैठे मृतक भुखन राम को लकड़ी के मोटा डण्डा से सुखीराम ने एक के बाद एक वार किया और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।आरोपी से घटना में प्रयुक्त खुन लगा डण्डा जप्त किया गया है। आरोपी सुखीराम स्व. छोटे घनसाय उम्र 48 वर्ष निवासी राताखोड थाना सीतापुर के द्वारा हत्या करने का अपराध स्वीकार करने पर धारा 302 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया
उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि संतोष तिवारी, प्र0आर0 वैकट रमन पाटले, आरक्षक अजय खेस,पवन पैंकरा,लवकुमार चौहान,कमलेश्वर वर्मा,प्रमोद जोल्हे, कमलशांति खलखो,अनिस एक्का, म0आर0 रिम्पा पैंकरा, सैनिक दिनेश पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.