April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

लुट के विरोध में अग्रवाल सभा एकजुट पत्थलगांव पुलिस को सौपा ज्ञापन

Spread the love

लुट के विरोध में अग्रवाल सभा एकजुट पत्थलगांव पुलिस को सौपा ज्ञापन

पत्थलगांव- क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। रविवार की सुबह अग्रवाल सभा के सदस्य व्यापारी पत्थलगांव थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा से मिलने थाना पहुंचे। व्यापारियों ने बढ़ते अपराध की निदा करते हुए इसे रोकने और बीते  रात छत्तीसगढ़ किराना स्टोर के संचालक के साथ हुई लूट का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की। अग्रवाल सभा पत्थलगांव ने पत्थलगांव क्षेत्र में हो रहे लूटपाट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यापारियों को सुरक्षा देने हेतु पत्थलगांव पुलिस को ज्ञापन दिया है विदित हो कि 10 फरवरी को छत्तीसगढ़ किराना स्टोर के संचालक राहुल अग्रवाल के साथ पल्सर बाइक सवारों द्वारा लूटपाट की घटना के बाद से व्यापारी वर्ग भयभीत है उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि लगातार आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। व्यापारी कारोबार करने में भी डर रहे हैं। लगातार लूट और चोरियों की घटनाओं से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
शहर के सभी कैमरे चिह्नित किए जायेंगे ,सभी प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाने की अपील
थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया की पत्थलगांव  पुलिस विशेष अभियान के तहत शहर में लगे हुए सभी कैमरे चिन्हित करेगी साथ ही सभी महत्वपूर्ण जगहों पर उच्च क्वालिटी व नाइट विजन कैमरे लगाने की अपील की जा रही है । ताकि अगर शहर में कहीं पर भी वारदात होती है। पहले से सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पता होने से सीधा मौके पर जाकर फुटेज देख सके

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.