June 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महिला प्रधान पाठिका की शराब पीकर स्कूल आने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान…हटाये जाने की हुई मांग

1 min read
Spread the love

महिला प्रधान पाठिका की शराब पीकर स्कूल आने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान…हटाये जाने की हुई मांग

पत्थलगांव प्रदेश के जशपुर जिले में आए दिन शराबी शिक्षकों के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन अब एक स्कूल में पदस्थ महिला प्रधान पाठिका के शराब सेवन करके स्कूल आने से स्कूल की बच्चों और ग्रामीण काफी परेशान हैं।
महिला प्रधान पाठिका पिछले 4 दिनों से स्कूल नहीं आई हुई है और प्रधान पाठिका कि स्कूल नहीं आने से मध्यान भोजन योजना प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रधान पाठिका को वहां से हटाए जाने की मांग पर जोर दी है।
बता दें कि बगीचा विकासखंड के प्राथमिक शाला लोरो की प्रधान पाठिका नीलिमा सुषमा एक्का 1 माह पूर्व स्कूल में पदस्थ हुई है। उनकी स्कूल में पदस्थ होने के पश्चात से यहां की स्कूली बच्चों की पढ़ाई में खराब प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान पाठिका शराब के नशे में स्कूल आती हैं और स्कूल आने के पश्चात भी हो पढ़ाई कार्य नहीं कराती हैं।
ग्रामीणों ने ग्राम सभा के दिन प्रधान पाठक का को स्वर, व्यंजन और गिनती लिखने को कहा जिसे प्रधान पाठिका नहीं लिख पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि 26 जनवरी के दिन भी प्रधान पाठिका शराब के नशे में स्कूल आई हुई थी।
इसके अलावा पिछले 4 दिनों से शिक्षिका बिना किसी को सूचित किए स्कूल नहीं आई हुई है और स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में मध्यान भोजन का राशन रखा था और उस कमरे की चाबी लेकर और लगातार अनुपस्थित हैं। जिससे मध्यान भोजन काफी प्रभावित है।
ऋस्कूल में पदस्थ एक अन्य शिक्षक और ग्रामीण मिलकर दाल चावल बच्चों को खिला रहे हैं। प्रधान पाठिका के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की है और उन्हें वहां से हटाए जाने की मांग की है।
वही इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस शिक्षा सत्र में आधा दर्जन से अधिक शराबी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है इन पर भी जांच पड़ताल के पश्चात कार्यवाही होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने कहा कि लोरो की स्कूल में पदस्थ महिला टीचर की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही जरूर करेंगे। इस शैक्षणिक सत्र में जिले में 6-7 शराबी शिक्षकों पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.