April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अरती सिह ने “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” का तमता में किया शुभारंभ

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अरती सिह ने “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” का तमता में किया शुभारंभ

पत्थलगांव  :  पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा का शुभारंभ की इसी कड़ी में पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत विधायक रामपुकार सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्नन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पंचायत तमता बलाझेर में “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल के द्वारा महात्मा गांधी, जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर कार्यक्रम की शुभ आरंभ की ,भारत माता की जयघोष करते हुए आरती सिंह ने अपनी वाणी को तेज कर सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार चुनाव के समय जन कल्याण के लिए 36 बिंदु पर जन घोषणा पत्र बनाया गया था जिसमें हमारी सरकार ने 25 बिंदु को लागू कर चुकी है जिसमें मुख्य रूप से किसानो की कर्जा माफ गोबर खरीदी वनोपज की खरीदी तथा धान की बोनस ओर बिजली बिल 400 यूनिट पर आधी माफ करने की बात की गई थी तथा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है गरीब मजदूर किसानों की आर्थिक स्थिति एवं आए को दोगुनी करने के लिए सरकार वचनबद्ध है हमारी पारंपारिक खेलो को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के माध्यम से जीवित किया गया हमारी संस्कृति हमारी धरोहर को जागृत कर नई दिशा दी जा रही है
ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा हमारी भूपेश सरकार हर वर्ग की लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है अभी हर गांव हर पंचायत में देव गुड़ी निर्माण करने की भूपेश सरकार ने घोषणा की है जिसमें हमारी धर्म हमारी आस्था हमारी परंपरा हमारे देवी देवताओं सभी का महत्व दिया गया है हमारे गांव ग्राम की बैगा मानदे देने का विचार रखा गया है हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण जनसमूह को पॉम्पलेट के जरिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
युवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा केंद्र की बड़बोली मोदी सरकार के चलते आज देश में महंगाई आसमान छू रही है केंद्र सरकार की नीति नियम ठीक नहीं है कहते कुछ है करते कुछ और …. बेरोजगारी भ्रष्टाचारी से देश के लोग आम जनता परेशान एवं त्रस्त हैं

उक्त पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री  आरती सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव वरिष्ठ कांग्रेसी गांधी तिवारी धर्मेंद्र साहू शैलेंद्र शर्मा शुक्लाम्बर छतर सरपंच यदु बाज सरपंच मुन्ना पोर्तॉ काशीराम सिदार वृंदावन बैरागी गणेश यादव भुनेश्वर यादव भोज साय उर्मिलाज बलाझेर सरपंच सुलोचना दीवान उपसरपंच रूबी सिंह पूर्व सरपंच समारी रिता तिर्की पंच किरण राम अरुण पैकरा ताम सिंह यादव अनिल कुमार राजकुमार रत्नाकर सिदार विनोद बेग संख्या कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
“हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा के उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र शर्मा ने किया मंच संचालन खर कट्टा देवानंद यादव ने किया

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.