प्रभारी सचीव एवं कलेक्टर सारंगढ़ द्वारा जिले के दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान
1 min read
प्रभारी सचीव एवं कलेक्टर सारंगढ़ द्वारा जिले के दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान
दिनाँक 08/02/2023 कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित बैठक में प्रभारी सचीव श्री धर्मेश साहू द्वारा अधिकारीयों की सभीक्षा बैठक में सारंगढ़ जिले के दिव्यांग प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया नगर की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था प्राँजल मानसिक दिव्यांगजन कल्याण समिति के तीन प्रतिभावान मानसिक दिव्यांग छात्रों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए एम. आर. कीट प्रदाय किया गया। कलेक्टर मैडम द्वारा प्रांजल दिव्याँगजन स्कूल के कार्यों के लिए बहुत सराहना मिला। जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकनडीह निवासी दृष्टीबाधित छात्र सुखदेव केवंट द्वारा राष्ट्रीय पैराएथलिट चैम्पीयनशिप 2023 में 1500 मी. में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र एवं मैडल पहना कर सम्मानित किया। प्रतिभावान छात्र सुखदेव को कलेक्टर डाॅ. फरीहा आलम सिद्दकी के द्वारा ब्रेलकिट प्रदाय किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी विभागीय अधिकारीयों के साथ-साथ उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ के श्री विनय कुमार तिवारी व संचालक श्रीमती हीरा देवी निराला (प्राँजल मानसिक दिव्यांगजन कल्याण समिति) एवं निरंजन साहू संचालक (फारच्यून फाऊँडेशन) उपस्थित रहें।
