महिला को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाले पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
1 min read
महिला को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाले पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना अंतर्गत कश्मीरी गली पत्थलगांव में पिन्टू अग्रवाल के किराये के मकान में निवासरत एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना पत्थलगांव पुलिस को मकान मालिक एवं पड़ोसियों के द्वारा मिली थी, सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पी एम कराने के बाद लाश परिजनों को सौपते हुवे मामला कुछ संदिग्ध नजर आने पर घटना की जांच कर रही थी इसी दरम्यान पुलिस को पता चला कि महिला के द्वारा आत्महत्या किये जाने से पूर्व मृतिका का अपने पति व कुछ रिस्तेदारो से विवाद हुवा था। महिला के आत्महत्या के पीछे पति पत्नी में कही विवाद का कारण तो नही की शंका के आधार पर टी आई भास्कर शर्मा ने घटना के पीछे का कारण को पता लगाने जांच प्रारम्भ किया जिसमें टी आई शर्मा को पड़ोस में किराये में रहने वाले वालो से पता चला कि मृतिका दिव्या चौहान का अपने पति अजय दास महंत के बीच कुम्हिचुवा जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। अजय की मां इंदरमति, व जीजा दिनेश दास महंत के द्वारा अजय को अपने साथ कुम्हिचुवा ले जाने के लिए कहा गया जिस पर दिव्या भी साथ जाने के लिए तैयार हों गई तो अजय के द्वारा मना किया गया और अजय अपनी पत्नी दिव्या चौहान को छोड़कर घर जाने लगा तो दिव्या चौहान ने अजय महंत को रोकने के लिए पकड़ लिया अजय ने विरोध करके जबरदस्ती जाने लगा इस दौरान अजय की मां व जीजा गाली गलौच करते हुए चप्पल से दिव्या चौहान को मारने लगे और दिव्या चौहान के साथ मारपीठ करने पश्चात वे सभी अपने घर चले गए। शाम को प्रार्थी व अन्य पड़ोसी लोग दिव्या चौहान का दरवाजा खोलवाने गये तो देखा कि दिव्या चौहान अपने स्टाल (चुन्नी) से मकान के पाटी में फांसी लगाली थी। घटना के बारे में मकान मालिक पिन्टू अग्रवाल सहित वहा किराये में रहने वाले सभी पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गयी तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। और शंका व्यक्त किया गया कि अजय दास महंत के द्वारा अपनी पत्नी को छोड़कर चले जाने तथा उसे मारने पीटने से उदास हताश होकर दिव्या चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कि सूचना पर थाना पत्थलगांव के मर्ग क्रमांक 116/2022 धारा 174 जा०फा० कायम किया गया । मृतिका दिव्या चौहान की मर्ग सदर का जांच किया, जांच दौरान मृतिका दिव्या चौहान उर्फ सोना की मृत्यु आरोपी अजय दास महंत, इन्दरमति महंत, दिनेश कुमार के द्वारा गाली गलौज मारपीट कर प्रताड़ित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया, जो अपराध धारा 306,34 भादवि0 का घटित होना पाये जाने से थाना में अपराध क्रमांक 17/23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रार्थी गवाहों का कथन, निरीक्षण घटनास्थल से ,आरोपीगण अजय दास महत, इन्दरमति महंत, दिनेश दास महंत का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित होना पाये जाने से दिनांक 05.02.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया । एवम न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
