June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 अधूरे कार्य छोड़े गए धूल धाकड़ से लोग परेशान

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 अधूरे कार्य छोड़े गए धूल धाकड़ से लोग परेशान

पत्थलगव जसपुर जिले के कुनकुरी कांसाबेल बीच रास्ते में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 सड़क किनारे बसे चेटबा के ग्रामीणों ने धूल धाकड़ खराब सड़क से परेशान होकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की घोषणा कर दी है। कांसाबेल के तहसीलदार कल सौपे गए ज्ञापन में चेटबा के ग्रामीणों ने बताया है कि उनका गाँव निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे स्थित है। वर्तमान में इस सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती है।
धूल से सड़क किनारे स्थित दुकानों में रखे समान तो खराब हो ही रहे हैं, साथ ही स्वास्थ्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। धूल से सर्दी खांसी के साथ चमड़ी और एलर्जी जनित बीमारियां उन्हें घेर रही है। लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य बन्द पड़ा हुआ है। जिससे, फिलहाल, धूल से मुक्ति मिलने की उम्मीद भी नही दिखाई पड़ रही है। इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क में 5 जनवरी तक पानी छिड़काव की व्यवस्था करने की मोहलत देते हुए, 6 जनवरी को एनएच जाम करने की चेतावनी दी है
जानकारी के लिए बता दें कि 22 दिसम्बर को कांसाबेल से जिला मुख्यालय लौट रहे कलेक्टर डॉ रवि मित्तल का रास्ता ग्रामीणों ने रोक लिया था। उन्हें ज्ञापन सौप कर ग्रामीणों ने धूल से मुक्ति दिलाने के लिए निर्माणाधीन सड़क में दिन में दो बार पानी छिड़काव की व्यबस्था करने का अनुरोध किया था। इस दौरान महिलाओं ने व्यवस्था न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी थी। इस पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने मुस्कुराकर व्यवस्था करने के लिए समय मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.