पत्रकार सह कांग्रेस नेता के ऊपर जानलेवा हमला करने वालो पर पुलिस नही कर रही ठोस कार्यवाही
1 min readपत्रकार सह कांग्रेस नेता के ऊपर जानलेवा हमला करने वालो पर पुलिस नही कर रही ठोस कार्यवाही
पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहा सवाल
पत्थलगांव में चार दिन पूर्व प्रेस क्लब के संरक्षक, तरुण छत्तीसगढ़ के जिला प्रतिनिधि व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविन्द अग्रवाल के ऊपर एक परिवार के दर्जनों सदस्य जिनमे महिला सदस्य भी शामिल थी के द्वारा सुनियोजित तरीके से जान लेवा हमला किया गया जिसमे श्री अग्रवाल के पूरे शरीर मे चोट आने के साथ सिर और नाक में घातक चोटे आई है ,यदि वहा एक आरक्षक नही होता तो शायद हरगोविन्द अग्रवाल की जान भी जा सकती थी, इसके बाद भी पत्थलगांव पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध छोटी छोटी धारा लगाया गया है,यही नही आरोपियों के द्वारा उल्टा झूठा रिपोर्ट कीया गया है कि हरगोविन्द अग्रवाल द्वारा पत्थल मारा गया के रिपोर्ट पर पत्थलगांव पुलिस हरगोविन्द अग्रवाल के ऊपर भी कार्यवाही कर रही है जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों में से एक व्यक्ति के सिर पर जो चोट लगा है वह चोट उसी के पुत्र द्वारा हरगोविन्द अग्रवाल के ऊपर टांगी से हमला किये जाने के दौरान लगा है, सबसे बड़ी बात है कि घटना के दौरान वहा एक आरक्षक, एक आर आई, एक पटवारी भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी आंखों से पूरी घटना को देखा है, यहा तक कि आरोपियों द्वारा आर आई, पटवारी के सीमांकन कार्य यानी शासकीय कार्य पर भी बाधा उतपन्न किया है, जो घटना वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक परिवार के अनेक सदस्यों द्वारा हरगोविन्द अग्रवाल को बास के गेट में प्रवेश करते ही खिंच कर लाठी, डंडा टांगी आदि से ताबड़ तोड़ पिटाई कर रहे है इसके बाउजूद भी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नही किया जाना और उन्हें अब तक गिरफ्तार नही किया जाना पुलिस प्रशासन की कमजोरी को दर्शाता है। यहा जिस प्रकार पत्रकार सह सत्ता पक्ष के नेता को न्याय नही मिल रहा है ऐसी परिस्थिति में पुलिस प्रशासन एवं सरकार की क्या मानसिकता है समझ से परे है।


