June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासियों की आरक्षण कटौती की विरोध में भूपेश सरकार के खिलाफ रैली निकालकर 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग की

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासियों की आरक्षण कटौती की विरोध में

पत्थलगांव. पत्थलगांव आसपास इलाके की आदिवासी समाज की महिला पुरुष बच्चे बूढ़े जवान रैली मे हजारों की संख्या में शामिल होकर आज सर्व आदिवासी समाज इकाई द्वारा आरक्षण बहाली की मांग को लेकर तीनों मुख्य मार्ग जसपुर रोड रायगढ़ रोड अम्बिकापर रोड पर रैली निकाली गई जिसमें हजारों आदिवासी भाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर 32 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के लिए आदिवासी एकता जिंदाबाद एवं एक तीर एक कमान आदिवासी भाई एक समान के साथ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के अध्यक्ष आनंद नाग ने कहा आज क्रांतिकारी आदिवासी बिरसा मुंडा जी का जन्मदिन है मैं सभी को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आज केवल नाकाबंदी है आगे हम चक्का जाम करने में मजबूर हो जाएंगे उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20% आरक्षण करने के आदेश पारित किए हैं जिसके लिए आदिवासी समाज ने अपने हक के लिए रैली निकाली है जिसमें भूपेश सरकार द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20 परसेंट किया गया है इन्हीं बातों को लेकर आदिवासी समाज ने अपनी रैली निकाली एवं अपनी आवाज को बुलंद किया। इस रैली में सर्व आदिवासी समाज इकाई पत्थलगांव मे, पूर्व राज्यसभा सदस्य नंदकुमार साय पूर्व विधायक शिव शंकर पूर्व विधायक भरत साय पैकरा अशोक पैकारा मेरी तिर्की पार्षद सुरेंद्र तिर्की, सरपंच धनमति प्रधान सचिव जोसेफ, कुजुर, घनश्याम सिदार पूर्व सरपंच जोगीराम लकडा चमर साय महादेवा घसिया राम है नारायण सिदार, बहादुर सिदार, सहित आदिवासी समाज के नेतराम पैकरा, कुरशो सिधार, बहादुर छत्तर नेहरू लकड़ा, लंबोदर नाग, रामेश्वर नाथ, जेरोम , जयप्रकाश तिर्की, भास्कर सिदार, गुलाब सिंह बाज, चतुर साक्षीदार कृष्णा सिदार, कृष्णा पैकरा, चंद्रकांता पैकरा, श्याम पैकरा,सुरेंद्र तिर्की, मेरी तिर्की, अपोलीना , भुनेश्वर सिदार, कैलाश सिदार जय सिंह, अमित, राजेश पैकरा, गुलाबी बाज सहित सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष रैली में मौजूद रहे । थाने के नवनियुक्त एसडीओपी हरीश पाटिल , थाना प्रभारी सहित पलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.