June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

खोखसीपाली में आयोजित शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव में विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल

1 min read
Spread the love

खोखसीपाली में आयोजित शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव में विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल

नितिन दुबे स्टार नाईट्स की हुई भव्य प्रस्तुति

कोसीर। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम खोखसीपाली में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया गया उल्लेखनीय हो कि प्रति वर्ष की भांति शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला महोत्सव का आयोजन रखा गया है जिसमें आसपास एवं क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचकर शरद पूर्णिमा के अवसर पर वितरण किए जाने वाले प्रसाद का ग्रहण कर सभी पुण्य के भागी बनते हैं और भव्य मेले का आयोजन किया जाता है इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, गौ सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू,जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिका भारद्वाज, जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उप जेल संदर्शक राकेश पटेल,जनपद सदस्य मालिक राम साहू,विनोद भारद्वाज
लम्बोदर साहू,बालमुकुंद जायसवाल,पिताम्बर पटेल,
जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामायण सिदार,नोनो पटेल,बरत साहू चिंता साहू,ने खोखसीपाली पाली पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली उन्नति की कामना की तत्पश्चात शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के तत्वाधान में सारंगढ़ विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित नितिन दुबे स्टार नाइट में पहुंचकर विधायक उत्तरी जांगड़े व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व कार्यक्रम को सर्वप्रथम अरुण मालाकार ने संबोधित करते हुए उपस्थित अपार जनसमूह को शरद पूर्णिमा की बधाई दी और शांतिपूर्ण कार्यक्रम का आनंद लेने अपील किए इसी कड़ी में विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शरद पूर्णिमा की बधाई दी और आशीर्वाद ली इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि
व गणमान्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.