June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े सामाजिक रामायण व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हुई शामिल

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े सामाजिक रामायण व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हुई शामिल

चांटीपाली व परसदा बड़े में बह रही भक्ति की बयार

कोसीर। अंचल में कार्तिक मास के महीने में अखंड नवधा रामायण पाक्षिक रामायण एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जगह जगह की जा रही है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है इसी कड़ी में ग्राम चाटीपाली में7 दिवसीय सामाजिक रामायण का भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने पहुंच कर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की आगे साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम साहू ,जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े सरपंच प्रतिनिधि शिव टण्डन,मुरली धर साहू,रामपाल साहू,भी राम साहू,व समस्त आयोजक परिवार व ग्रामवासी उपस्थित रहे इसी कड़ी में ग्राम परसदा बड़े डीपापारा व तलवा पारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भी विधायक उत्तरी जांगड़े शामिल हुई इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासियों के लिए उन्नति व समृद्धि की कामना की विधायक जी के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक परिवार ने आत्मीय स्वागत किए कार्यक्रम को जांगड़े जी ने संबोधित कर सभी को श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए बधाई दी व भगवान राधा कृष्ण से सभी की मनोकामना पूर्ति के लिए कामना की व आशीर्वाद ली एवं आयोजक परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किए जाने पर आभार प्रकट किया साथ में ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल जी,परसदा बड़े डीपापारा कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश साहू,सरपंच कृति भागीरथी यादव, उप सरपंच देव कुमार साहू, अरविंद साहू, मोहन साहू, लक्ष्मी पटेल, नंदकुमार साहू, कृष्णो साहू परसदा बड़े तलवापरा कौशल पटेल अध्यक्ष, सोमनाथ पटेल, मनोज पटेल, कार्तिक पटेल, हरी पटेल,एवं अन्य साथीगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.