June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सेल्फ़ी लेने के दौरान बांगो डैम में गिरा युवक, 2 दिनों से रेस्क्यू जारी…

1 min read
Spread the love

कोरबा. जिले के बांगो डैम में एक युवक सेल्फ़ी लेने के दौरान नीचे गिर गया। डैम में युवक के गिरने की सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन 24 घंटो के रेस्क्यू के बाद भी युवक का कुछ पता नही चल सका। जिसके बाद बिलासपुर से NDRF की टीम को बुलाया गया।

घटना बीते सोमवार की है। 2 दिनों के रेस्क्यू के बाद भी युवक का कुछ पता नही चल सका है। डैम के अधिकारियों ने बताया की युवक डैम के ऊपर सेल्फ़ी ले रहा था। इस दौरान उसे मना भी किया गया। लेकिन वह नही माना। और सेल्फ़ी लेते हुए बांगो डैम के गेट नंबर 4 में गिर गया।

डैम में गिरे युवक की पहचान अमित कुमार (24 वर्ष) निवासी बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा के रूप में हुई है। वह ऑनलाइन शॉप में काम करता था और कटघोरा के आसपास सामान डिलीवरी करने गया था। वह इसी दौरान डैम घूमने चला गया था। फ़िलहाल गोताखोरों की टीम युवक की तलाशी में जुटी हुई है। लेकिन पिछले 2 दिनों से युवक का कुछ पता नही चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.