May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जमीन में सो रही सगी बहनों की मौत

1 min read
Spread the love

बेमेतरा. जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 सगी बहनों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है सोने के दौरान दोनों को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसलिए उनकी मौत हो गई।

घटना खम्हरिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर कांपा गांव का है। जहां मंगलवार को 2 सगी बहनों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है की रात को जमीन में सोने के दौरान किसी जहरीले जीव के काटने से उनकी मौत हो गई।

उनके पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रात को जमीन में सो रहे थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी रानी गोड़ अचानक उठकर घबराने लगी। जिसे समझा-बुझाकर सुला दिया गया। लेकिन सुबह जब सभी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी छोटी बेटी इंद्राणी गोड़ की मौत हो चुकी थी।

जबकि बड़ी बेटी की भी हालत गंभीर थी। जिसे खम्हरिया अस्पताल लेजाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला जहरीले जीव के काटने का लग रहा है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.