June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बहन ने भाई के कलाई में बांधा रक्षासूत्र, शहर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा उल्लासपूर्वक

1 min read
Spread the love

बहन ने भाई के कलाई में बांधा रक्षासूत्र, शहर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा उल्लासपूर्वक

पत्थलगांव इस वर्ष रक्षाबंधन के पवन पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा. जा रहा है। पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहे हैं किसान के खेत बारिश नहीं होने के कारण सूखे की स्थिति में थी जो कि 10 तारीख से सावन की रिमझिम बारिश से किसान खुश है अब किसानो की आस जगी है और किसान के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली और या भाई बहन का त्यौहार सुबह आठ बजे से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने आरती की थाल सजाकर पहले भाई की आरती उतारी। और फिर टीका लगाकर कलाई पर राखी बांधकर भाई के लंबी उम्र की कामना की तथा मिठाई खिलाया। इस दौरान जहां बहनों ने अपने भाई के सलामती की कामना ईश्वर से की तो वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया। भाइयों ने बहनों को उपहार में बुके,मिठाईयां,कपड़े, सेलिब्रेशन पैक, इत्यादि दिए। इस वर्ष राखी के त्यौहार को लेकर बाजारों एवम दुकानों में भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष गांव में भी भारी चहल-पहल है शहर में तीनों मुख्य मार्गों में जगह जगह लगे अस्थाई पंडाल में राखियों को चुनने ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी भीड़ उमड़ रही हैं। होटलों व रेस्टोरेंट में भी मिठाइयों की खरीदी के लिए लोगों की भीड़ है। हर उम्र के लोगों में इस पर्व को लेकर उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.