बस व ट्रक की टक्कर में बस में सवार दर्जनों घायल
1 min read
बस व ट्रक की टक्कर में बस में सवार दर्जनों घायल
पत्थलगांव।पत्थलगांव के नजदीक लाखझार में एनएच 43 में सवारी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गयी।इस दुर्घटना में कई यात्री घायल घायल हो गए है। लगभग 14 घायलों को पत्थलगांव पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है।यात्री बस ट्रक से साईड लेने के क्रम में दोनो आपस मे भीड़ गए। टक्कर से बस में बैठे सवारियों को जोरदार झटका लगा और कई लोगों को चोट आई। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बस के सवारियों को तत्काल बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बाद पत्थलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं और चोटिल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक राजधानी यात्री बस आस्ता से अम्बिकापुर की ओर जा रही थी तभी पत्थलगाव से पहले लाखझार के पास पत्थलगाँव की ओर से आ रही एक ट्रक से बस की भिड़ंत हो गयी। बस सवार कई यात्री पत्थलगांव के बताए जा रहे है तो कई नजदीकी गाँव के है। पत्थलगांव पूलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और ट्रक दोनो पत्थलगांव की ओर जा रहे थे ।ट्रक आगे थी पीछे यात्री बस ।यात्री बस साईड लेना चाह रहा था।साईड लेने के क्रम में दोनो आपस मे भीड़ गए। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवागमन को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जा रहा है
