May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

आदिवासी दिवस में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में चरण पादुका वितरण किया गया

1 min read
Spread the love

आदिवासी दिवस में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में चरण पादुका वितरण किया गया

पत्थलगांव ।आज 9 अगस्त आदिवासी दिवस के उपलक्ष में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर क्रायक्रम शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्रीमति आरती सिह जी विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री हरगोविंद अग्रवाल जी एवं जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी युवा अध्यक्ष अंकित शर्मा पूर्व बीडीसी प्रवीण शर्मा अतिथियों के स्वागत पश्चात छात्राओं को चरण पादुका का वितरण जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह के कर कमलों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा कि मैं आज आदिवासी दिवस पर आदिवासी कन्या छात्रावास में शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आदिवासी बेटियों को चरण पादुका का वितरण कर रही हूं । आज हमारी सरकार ने आदिवासीयो के हित मे कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है एवं आदिवासी यो को इसका बहुत फायदा हुआ है ,आज मै चरण पादुका वितरित करते हुए अपने आप को बहुत खुश महसूस कर रही हू और बच्चियों से अपील करती हूं कि मैं खूब पढ़ो खूब बढ़े जिस उद्देश्य से उनके मां-बाप नेयहां हॉस्टल में भेजा है उसको वह पूरा करें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग ले और पुरे देश और प्रदेश का नाम रोशन करें
।ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि यह दौर आप लोगों के लिए भविष्य गढ़ने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है अभी जो आप नीव रखेंगे वही आपको भविष्य तय करेगा आप लोग पूरे मन लगाकर पढ़ाई करें खूब बढ़े खूब तरक्की करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं कार्यक्रम मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल सीओ जनपद पंचायत संजय सिंह मंडल संयोजक संजय चंद्रा हॉस्टल अधीक्षक स्वाति भगत अन्य उपस्थित रहे मंच संचालन श्री लकडा जी ने किया आभार व्यक्त सीईओ जनपद पंचायत संजय सिंह ने किया एवं सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.