May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मोहर्रम जलसे के दौरान पत्थलगांव में मची अफरा तफरी, स्टंट कर रहा बालक आग लगने से झुलसा

1 min read
Spread the love

मोहर्रम जलसे के दौरान पत्थलगांव में मची अफरा तफरी, स्टंट कर रहा बालक आग लगने से झुलसा

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान जुलूस में आग के साथ स्टंट के दौरान एक बालक आग की चपेट में आ गया।इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने बालक को आग की चपेट से समय रहते बचा लिया है। घायल बालक को तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां बालक का इलाज जारी है विदित हो कि पत्थलगांव में मोहर्रम जुलूस में जशपुर रोड के समीप स्टंट के दौरान प्रेमनगर मोहल्ला का निवासी एक बालक आग की चपेट में आ गया, जिससे यहां अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बालक को बचाने की कोशिश की। इन लोगों की सतर्कता से युवक की जान बच पाई।
शांतिपूर्वक निकला ताजिया जुलूस
बालक के झुलसने के बाद यहां जुलूस में शामिल लोगो द्वारा शांतिपूर्वक ताजिया जुलूस निकाला गया,,जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबी शामिल थे। यह जुलूस शहर के तीनों मार्गाें से होकर गुजरा।इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई थी। दरअसल कोरोना को लेकर पिछले दो साल से मोहर्रम जुलूस नहीं निकाला जा रहा था न ही कर्बला में कोई सार्वजनिक गतिविधियां हो रही थी। लेकिन इस बार जुलूस को लेकर अच्छी तैयारी की गई थी। इसको लेकर प्रशासन ने भी पूरी प्रशसनिक तैयारी कर रखी थी जुलूस के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था समेत जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पत्थलगांव थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी ने बताया कि जूलूस के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.