June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया

1 min read
Spread the love

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रांगण की साफ सफाई की गई और गाजर घास जैसे खरपतवारों को स्वयंसेवकों द्वारा उखाड़कर नष्ट किया गया। भारत सरकार द्वारा सत्र 2022-23 को आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आज हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा विषय में चर्चा हुई। चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि 13 तारीख को छात्रों द्वारा गोद ग्राम में जाकर इस विषय को लोगों तक पहुंचाये जाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वयं सेवकों के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है इस उद्देश्य की पूर्ति में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टीआर पाटले द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.