June 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, सवार पति पत्नी की मौके पर मौत

1 min read
Spread the love

*तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, सवार पति पत्नी की मौके पर मौत*
*गर्भवती थी महिला घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मुहावजे और कार्रवाई की मांग*
पत्थलगांव ओडगी थाना क्षेत्र के कुल्लू घाट, सूरजपुर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम ठरकी निवासी 24 वर्षीय लल्लू चंद्र चेरवा और उनकी 22 वर्षीय पत्नी अंजूलता के रूप में हुई है। दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी और अंजूलता गर्भवती थी।
जानकारी के अनुसार, दंपती बाइक से पालदनौली की ओर से ओडगी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक्सीवेटर (जेसीबी) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।
नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, नाबालिग चालक का आरोप, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ओडगी बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे लंबे समय तक आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सीवेटर को नाबालिग चला रहा था और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने, साथ ही चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.